25 अप्रैल 2011

जब तक यह ब्लॉग कुछ कम सक्रिय है तब तक .....कृपया फतेहपुर के फेसबुक पेज से जुड़ें !


दुनिया के करीब 50 करोड़ लोगों के दिलों पर राज करने वाली सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर भी अब 
फतेहपुर का पेज
बन चुका है | 


फेसबुक की लोकप्रियता की वजह क्या है .......फेसबुक का वह पेज| फेसबुक के सार्वजनिक पृष्ठ (पब्लिक पेज) बनाना हाल के दिनों में काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। 

आप सभी से अनुरोध है कि फेसबुक पर भी फतेहपुर से सम्बंधित ख़बरों , संस्कृति संबंधी सूचनाओं और आलेखों को एक दूसरे से बांटे .........जाहिर है यह सब हम इस फेसबुक के फतेहपुर पेज से जुडकर ही कर पायेंगे | इसके लिए आपको केवल फेसबुक पेज के ऊपर दिए गए Like बटन को दबाना होगा |

फतेहपुर से जुड़े हुए लोग या फतेहपुर के बारे में जानने को उत्सुक लोग इस पेज पर अपनी रुचि, राजनीतिक और धार्मिक अभिरुचि व्यक्त कर समान विचारों वाले सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा भी कई तरह की सूचनाएं आदि आपस में बाँट सकते हैं। फेसबुक के सार्वजनिक खाते (पब्लिक पेज) यानी ऐसे पेज जिन्हें हर कोई देख सकता है और लोग जान सकते हैं कि उनके प्यारे फतेहपुर की क्या ताजा गतिविधियाँ हैं।