12 अक्तू॰ 2015

महानंद रामलीला कमेटी में फेरबदल, इस वर्ष की रामलीला मंचन का कार्यक्रम भी घोषित, रामलीला को भव्यता देने पर हुआ मंथन

 

FatehpurLive.com , फतेहपुर : कई वर्षों से कराई जा रही श्री महानंद रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला के मंचन को भव्यता प्रदान करने के लिए मंथन किया गया। कमेटी ने उदयमान सिंह को कमेटी का आजीवन संरक्षक एवं सदस्य मनोनीत किया। इसी के साथ इस वर्ष की रामलीला मंचन का कार्यक्रम भी घोषित किया गया।

रविवार को ज्वालागंज स्थित रामलीला मैदान में कमेटी के पदाधिकारियों और समाज के लोगों के साथ बैठक की गई। बैठक में स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि रामलीला का मंचन भव्य हो इसके लिए सभी को नि:स्वार्थ भाव से आगे आकर सहयोग करना पड़ेगा। रामलीला मैदान में सवारियों के रखरखाव के लिए बेहतर इंतजाम होने चाहिए साथ ही एक कार्यालय भी खुलवाया जाएगा। कहा कि कमेटी का एक खाता बैंक में खोला जाना चाहिए और आय व्यय का लेखा जोखा साफ सुथरा रखा जाए जिससे लोग विश्वास के साथ अधिक से अधिक दान कर सकें।

उदयमान सिंह ने कहा कि रामलीला के मंचन को भव्यता प्रदान करने के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक में बृजेश कुमार तिवारी, कमलेश कुमार गुप्ता, भोलानाथ गुप्ता, राजेश गुप्ता, बच्चा सिंह, राकेश चंद्र गुप्ता, नरिंदर सिंह रिक्की, संजय श्रीवास्तव, कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र, महामंत्री रामजी श्रीवास्तव मौजूद रहे।

रामलीला मंचन का कार्यक्रम

• 21 अक्टूबर- श्रीगणेश दर्शन यज्ञ प्रतिष्ठा,
• 22 अक्टूबर- विजय दशमी शाम चार बजे गणेश जी की सवारी
• 24अक्टूबर- विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, मारीचादि संग्राम, अहिल्या तारण, गंगा कथा, जनकपुर सुंदर सदन निवास
• 25 अक्टूबर - जनक बाजार, पुष्प वाटिका गिरजा पूजन
• 26 अक्टूबर- धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद
• 27 अक्टूबर- रात्रि में विश्राम
• 28 अक्टूबर - जीटी रोड बड़ा शिवाला में राम विवाह होगा
• 29 अक्टूबर- दशरथ कैकेई संवाद राम वनगमन
• 30 अक्टूबर- केवट संवाद, गंगा पार चित्रकूट आगमन, भरत भेंट
• 31 अक्टूबर- सूर्पनखा नासिका छेदन, खरदूषण वध, सीता हरण
•  1 नवंबर- सबरी आश्रम, पंपा सरोवर प्रस्थान, बालि सुग्रीव युद्ध तथा अशोक वाटिका लंका दहन, श्रीराम लंका प्रस्थान
• 2 नवंबर - बड़ी सवारी
• 3 नवंबर- रामेश्वर स्थापना, सेतु बंधु अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति
• 4 नवंबर - कुम्भकर्ण वध, मेघनाथ वध, सुलोचना सती, अहिरावण वध, रावण वध
• 5 नवंबर- भरत मिलाप
• 6 नवंबर- रामलीला मैदान में श्री राम राज्याभिषेक आरती पीलू तले चौराहे में सवारियों का स्वागत

कोई टिप्पणी नहीं:
Write टिप्पणियाँ