जमालुद्दीन औलिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जमालुद्दीन औलिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

23 मार्च 2009

फतेहपुर: दरगाह ऐ शाह जमालुद्दीन औलिया

हजरत शाह जमालुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैह का जन्म चार सौ वर्ष पूर्व कस्बा कोडा जहानाबाद के मोहल्ला मियां टोला में हुआ थावह हिन्दुस्तान के बहुत बड़े आलिम थेहजरत निजामुद्दीन औलिया , दिल्ली और शाह कबीरुल औलिया की तरह ही शाह जमालुद्दीन औलिया की मुस्लिम समाज में बड़ी मान्यता है

औरंगजेब के उस्ताद के उस्ताद मुल्ला जीवन और मुल्ला लुतफुल्ला दोनों इनके शागिर्द थेबिहार प्रान्त के फुलवारी शरीफ के बुजुर्ग जावेद शानी के उस्ताद हजरत जमालुद्दीन औलिया के शिष्य थेउन्होंने जरूरतमंदों को रूहानी ताकत के जरिये फैज पहुचाई

रमजान माह के उन्तीसवें रोजे को इनकी दरगाह में दो दिवसीय उर्स होता हैहर माह के नौचंदी जुमेरात को बड़ी अकीदत के साथ मजार में गुलपोशी चादर चढाने लोग आते हैंइस दरगाह में देश के कोने कोने से अकीदत मंद लोग बराबर आते रहते हैंशाह जमालुद्दीन औलिया की औलादें आज भी आबाद हैं और वही लोग दरगाह की देखभाल करते हैं