7 मार्च 2012

फतेहपुर : जिले की छहों विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम

 

जिले की छहों विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम अप्रत्याशित रहे। दो विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों ने विजय पताका फहराई, वहीं बसपा ने एक सीट खोकर तीन सीटों पर कब्जा बरकरार रखा। भाजपा के पुराने दोनों विधायक पराजित हो गए, लेकिन खागा सुरक्षित विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर खाता खोलने में सफलता हासिल की।

सोलहवीं विधान सभा की मतदाताओं ने जो ताबीर लिखी उसे भांपने के लिए खासा उतावलापन दिखा। बांदा-सागर मार्ग इसका प्रत्यक्ष गवाह बना। काउंटिंग के बाद प्रसारित हो रही सूचना पर चेहरे के हाव-भाव बदलते रहे।

19 फरवरी को करीब दस लाख मतदाताओं ने 88 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद की थी। मंगलवार को किस्मत का पिटारा खुलना था। सो सुबह से समर्थकों  का मजमा मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल के बाहर जुटने लगा था।
सदर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी सैय्यद कासिम हसन ने 49830 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के जितेंद्र लोधी को 3786 मतों से पराजित किया। हुसेनगंज सीट पर बसपा के मो. आसिफ ने 44757 मत हासिल करके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की ऊषा मौर्या को 2851 वोटों से शिकस्त दी। भाजपा विधायक राधेश्याम गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे हैं। अयाह शाह विधानसभा सीट पर बसपा के खेलकूद मंत्री अयाध्योध्या पाल ने 49339 मत पाकर सपा के आनंद लोधी को 11097 वोटों से पराजित किया। इस सीट पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। अयोध्यापाल लगातार चौथी बार इस सीट से चुने गए हैं।
खागा सुरक्षित विधानसभा सीट पर भाजपा की कृष्णा पासवान ने 59187 वोट हासिल करके बसपा विधायक मुरलीधर गौतम को 18915 वोटों से विधायकी छीन ली। इस सीट पर अपनादल ने एक बार फिर 25375 वोट पाकर तीसरा स्थान पाया। बिंदकी विधानसभा सीट पर कांटे के मुकाबले में बसपा विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा ने 40266 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र पटेल को 5148 वोटों से पराजित करने में सफलता हासिल की। यहां सपा तीसरे स्थान पर रही। जहानाबाद विधानसभा सीट पर सपा के मदनगोपाल ने रिकार्ड मत हासिल किए। उन्हें 78920 वोट मिले। उन्होंने बसपा के समीर त्रिवेदी को 36211 वोटों से पराजित किया। जिले की छहों विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशी मदनगोपाल की सर्वाधिक मतों से जीत हुई है। विधायक आदित्य पांडेय तीसरे स्थान पर रहे।

अंतिम परिणाम


Uttar Pradesh - Bindki
Result Declared
Candidate PartyVotes
SUKHADEV PRASAD VERMABahujan Samaj Party49090
RAJENDRA SINGH PATELBharatiya Janata Party41128
MAHENDRA BAHADURSamajwadi Party34161
HAJI RAFI AHMEDIndian National Congress29874



Uttar Pradesh - Fatehpur
Result Declared
Candidate PartyVotes
SYED QASIM HASANSamajwadi Party49830
JEETENDRA KUMAR LODHIBahujan Samaj Party46044
RADHE YSHYAM GUPTABharatiya Janata Party44254
RAJENDRA SINGH URF RAJU LODHIIndian National Congress30158




Uttar Pradesh - Husainganj
Result Declared
Candidate PartyVotes
MO. ASIFBahujan Samaj Party44757
USHA DEVI ALIAS ANILA MAURYAIndian National Congress41906
RANVENDRA PRATAP SINGH ALIAS DHUNNI BHAIYABharatiya Janata Party38644
RAFEY RANASamajwadi Party31559




Uttar Pradesh - Jahanabad
Result Declared
Candidate PartyVotes
MADAN GOPAL VERMASamajwadi Party78920
SAMEER TRIVEDIBahujan Samaj Party42709
ADITYA PANDEYRashtriya lokmanch28591
VANDANA RAKESH SHUKLAIndian National Congress11746
MANOJ KUMAR SHUKLABharatiya Janata Party4271




Uttar Pradesh - Khaga
Result Declared
Candidate PartyVotes
KRISHNA PASWANBharatiya Janata Party59234
MURLI DHARBahujan Samaj Party40312
OMPRAKASH GIHARApna Dal25397
RAM SAJIWAN NIRMALSamajwadi Party20875
ALOK KAITHALIndian National Congress8269




Uttar Pradesh - Ayah Shah
Result Declared
Candidate PartyVotes
AYODHYA PRASAD PALBahujan Samaj Party49339
ANAND PRAKASH LODHISamajwadi Party38242
SURENDRA SINGH GAUTAMIndian National Congress31904
HIRA LAL NISHADBharatiya Janata Party16279





कोई टिप्पणी नहीं:
Write टिप्पणियाँ