11 नव॰ 2020

Fatehpur Live : जिला प्रशासन की सख्ती ने भगाई नगरपालिका की सुस्ती, ठंड से बचाव के लिए तैयार होने लगे रैन बसेरे

Fatehpur Live : जिला प्रशासन की सख्ती ने भगाई नगरपालिका की सुस्ती, ठंड से बचाव के लिए तैयार होने लगे रैन बसेरे


फतेहपुर : ठंड से बचाव के लिए प्रशासन रैन बसेरों का निर्माण कराया जाता रहा है। ठंड जल्द पड़ने के चलते नगर पालिका प्रशासन को इसकी सुधि नहीं रही है। शासन ने भले ही लोगों को ठंड से बचाव के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन धरातल पर यह काम ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ था। जिला प्रशासन के सक्रिय होने के बाद रैन बसेरा निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।


नगर पालिका ठंड से लोगों को बचाने के लिए शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और जिला अस्पताल में तीन जगहों में रैन बसेरा बनाता आया है। रैन बसेरा के साथ ही इनमें ठंड को भगाने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था करता आया है। रात में खुले स्थानों में लोग न रात काटें इसके लिए नगर पालिका द्वारा बिस्तर और कंबल की व्यवस्था की जाती रही है। इन तमाम तैयारियों से रैन बसेरा को सरसब्ज करने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। 


तीन लाख की आबादी वाले शहर में तमाम लोग ऐसे होते हैं जो कमाई के लिए शहर आते हैं। और रात में फुटपाथ पर सो जाते हैं। गर्मी के दिनों में रिक्शा, ठेलिया, तथा मजदूरी करने वालों के लिए ठंड में रात काटना मुश्किल हो जाता है। शासन ने इन गरीबों को राहत देने के लिए रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए हैं।अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरा सिंह ने बताया कि तीन अस्थाई रैन बसेरा बनाए गए हैं।इसके साथ नवीन मार्केट के पीछे स्थायी रैन बसेरा संचालित है। रैन बसेरा तैयार करने की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
Write टिप्पणियाँ