विचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

6 अक्टू॰ 2015

फ़तेहपुर लाइव डॉट कॉम की संभावनाओं पर फ़तेहपुर के जनता की राय और विचारों की पड़ताल


FatehpurLive.com , फतेहपुर : फतेहपुर लाइव डॉट कॉम की शुरुआत के इस समय में अपना जिला फतेहपुर जहाँ खड़ा क्या उस समय यहाँ किसी प्रकार के जिला स्तरीय न्यूज़ पोर्टल की कोई संभावना है क्या? बस इन्ही संभावनाओं को तलाशते फतेहपुर लाइव डॉट कॉम जा पहुंचा कुछ फतेहपुर के निवासियों के बीच, प्रस्तुत हैं कुछ विचार। 





पेशे से पत्रकारिता में संलग्न श्री जुगुल दीक्षित सवाल सुनते ही उत्साह से बोले कि ऐसे न्यूज़ पोर्टल की असीम संभावनाएं हैं। वह स्वयं चाहते हैं कि बदलते समय में बदलते फ़तेहपुर की पहचान बने कोई न्यूज़ पोर्टल। फ़तेहपुर लाइव डॉट कॉम के विचार से उत्प्रेरित होते हुये श्री दीक्षित ने स्वयंसेवक के रूप में तुरंत प्रभाव से इस पोर्टल के साथ जुडने का फैसला करते हुये ज़िम्मेदारी लेने का वचन दिया साथ ही साथ आवश्यक आर्थिक मदद का आश्वासन भी।



पेशे से वकालत के विद्यार्थी श्री अवनीश शुक्ला से जैसे ही न्यूज़ पोर्टल से संबन्धित सवाल दागा गया वह प्रसन्नता के साथ एक सवाल फ़तेहपुर लाइव डॉट कॉम से भी दाग बैठे, "कि आखिर फ़तेहपुर लाइव डॉट कॉम जैसे न्यूज़ पोर्टल के फ़तेहपुर के लोगों के सामने आने का असल औचित्य है क्या? " टीम के इस जवाब के बाद कि इसी प्रक्रिया के लिए तो  फ़तेहपुर की जनता से विचार और दिशा जानने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। श्री शुक्ला ने सलाह दी कि फतेहपुर की जनता को अपडेट रखना और उनके लिए सामाजिक व प्रशासनिक न्याय का पहरूआ फ़तेहपुर लाइव डॉट कॉम बन सके तो क्या बात, क्या बात, क्या बात। 



पेशे से व्यापारी श्री चंद्रदीप श्रीवास्तव ने टीम द्वारा पूछे गए सवालों पर दो चार होते हुये बहुत ही उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया दी। नई दुनिया नया समय और नए फ़तेहपुर की पहचान बने फ़तेहपुर के युवाओं के लिए ऐसे न्यूज़ पोर्टल की संभावना रोजगार से लेकर अन्य विविध क्षेत्रों में भी होगी। आज के समय में जब हर हाथ में स्मार्टफोन है फ़तेहपुर लाइव डॉट कॉम को एक ना एक दिन हकीकत में आना ही था।   






साइबर कैफे के संचालक श्री विपिन बाजपेई ने बदले समय में युवाओं के नजरिए से सबसे ज्यादा उम्मीदों का इजहार किया। अपने कैफे में आने वाले युवाओं मे सूचनाओं के लिए मारामारी का जिक्र करते हुये श्री बाजपेई ने भी बहुत हर्ष व्यक्त किया। चलते चलते उन्होने एक सलाह भी दी कि फ़तेहपुर के उन क्षेत्रों को भी कवर किया जाना चाहिए जोकि अब तक प्रिंट मीडिया द्वारा अछूते रहे हैं। 






पेशे से नौकरी के फॉर्म विक्रेता श्री संदीप श्रीवास्तव सवाल सुनते ही आश्चर्य से बोल उठे कि कैसे कर पाएंगे? क्या फ़तेहपुर जैसे छोटे शहर में यह संभव है? इन्हीं आशंकाओं के बीच उनके द्वारा सवालों का टीम द्वारा निराकरण भी किया जिसके बाद उन्होने हर्ष भी जाहीर किया वहीं फ़तेहपुर लाइव टीम को पत्रकारिता के व्यवसाय बन जाने  की आशंकाओं के प्रति भी सचेत किया। 



पेशे से प्राथमिक शिक्षक और सोसल मीडिया के चिरपरिचित चेहरे श्री प्रवीण त्रिवेदी का मानना है कि हर समय और काल में एक स्पेस रहता है जहां एक मौका भी है और चुनौती भी।  फ़तेहपुर लाइव डॉट कॉम को समझाइस देते हुये नए तरीको से नई चुनौतियों को लेने को कहा, जिससे फ़तेहपुर जनपद का भी झण्डा ऑनलाइन दुनिया में गड़ सके। न्यूज़ पोर्टल में हर तरीके के सहयोग का वादा करते हुये उन्होने शुभकामनाएँ भी दी। 

इस प्रकार जो भी पड़ताल आम फ़तेहपुर के निवासियों से प्राप्त हुये वह उत्साहजनक भी हैं और चुनौतीपूर्ण भी। बस इसी जज्बे के साथ यदि फ़तेहपुर लाइव  डॉट कॉम आप सभी के साथ डटा रह सका तो यकीनन हम एक नई  फ़तेहपुर की ऑनलाइन दुनिया  गढ़ सकेंगे। 


3 अप्रैल 2009

बातों के बतासे फोड़ कर खुश होने का वक्त चला गया

आगामी लोकसभा चुनाव में हम अपनी रहनुमाई स्वच्छ छवि वाले ईमानदार, कर्मठ, मिलनसार और जरूरत आ पड़ने पर उपलब्ध हो सकने वाले ऐसे चरित्रवान नेता को सौपेंगे जो हमारी समस्याओं के प्रति संवेदनशील हो, जो क्षेत्र के विकास के लिये संकल्पित हो। हमारा प्रतिनिधि चुनावी वादों की वादियों में सैर कराने वाला नहीं हकीकत और हक की बात करने वाला हो। हम युवा हैं इक्कीसवीं सदी में हमारा प्रतिनिधि हमारे मानकों के मुताबिक होगा न कि जाति, धर्म, क्षेत्र या दूसरे अन्य आधार पर। हम युवा हर तरह के पूर्वाग्रह से ऊपर उठ कर उसी को वोट और सपोर्ट करेंगे जो लोकसभा में अपनी बात कहने, बोलने की योग्यता, क्षमता रखता हो न कि पिछली सीटों में बैठकर ऊंघता रहे।

लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपनी भूमिका को लेकर युवा मतदाता खामोश भले हो पर खाम खयाली में कतई नहीं है। मतदाता के तौर पर अपने दायित्व को समझ रहा है। आपका सांसद कैसा हो यह पूछने पर कई युवा कहते हैं हमारी बात को उपयुक्त मंच पर मजबूती से कहने वाला और विकास की सोंच रखने वाला हमारा नेता हो। वोट लेकर फुर्र हो जाने वाले को हम नहीं चुनेंगे। अब वही जीतेगा जो काम की बात करेगा। निवर्तमान सासंद से संतुष्ट हैं यह पूछने पर बोले कि पहचानते ही नहीं हैं, सच कभी आमने सामने देखा ही नहीं। काफी युवा अपने वर्तमान सांसद के बारे में ज्यादा नहीं जानते पर अगला नेता चुनने के लिये सावधान हैं। विकास और समस्याओं के निदान के लिये काम करने वाले के लिये ही हमारा वोट होगा। जहाँ कई युवा यह कहते हैं कि बातों के बतासे फोड़ कर खुश होने का वक्त चला गया। अब सबके लिये समभाव से काम करने वाला हमारे मत हकदार होगा। हम सच्चा और ईमानदार नेतृत्व चाहते है। वर्तमान सांसद ने कोई काम नहीं किया जबकि इन्हीं के दल की प्रदेश सरकार दो सालों से काम कर रही है। बोले हमें नकारा नेतृत्व नहीं सक्रिय और सुलभ नेता चाहिये। जब मतदान करने जायेंगे तो उसे ही अपना मत देंगे जिसका अपना चरित्र स्वच्छ हो, कार्यप्रणाली पारदर्शी हो। मन जाना चाहिए कि समस्याओं के प्रति संवेदना और आमजन के लिये प्रतिनिधि की उपलब्धता मतदान में बड़ी कसौटी होगी। हम सब का विचार है कि हमारा सांसद योग्य और समर्थ होना चाहिये। वह सरकारी धन के प्रति ईमानदार और निजी जीवन में बेदाग हो। हमें बाहुबली नहीं बातबली नेता चाहिये जो चुनावी वादे तो पूरा करे ही साथ ही सरल और सुलभ भी हो।