11 मार्च 2022

Fatehpur Election Result 2022 : भाजपा को चार और सपा को दो सीटें, देखें-कहां से कौन जीता और कितने मिले वोट

 

Fatehpur Election Result 2022 : भाजपा को चार और सपा को दो सीटें, देखें-कहां से कौन जीता और कितने मिले वोट



Fatehpur Chunav result 2022 News यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम आने पर फतेहपुर में भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ है। यहां की छह सीटों में चार पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है तो दो सीटों पर सपा ने कब्जा जमा लिया है।

यूपी में 18वीं विधान सभा के लिए चुनाव नतीजे आए तो अबतक भगवा रंग में रहीं फतेहपुर की छह विधानसभा सीटों में दो पर सपा का कब्जा हो गया। हालांकि चार सीटों पर भगवा का परचम फिर फहराया है। बसपा व कांग्रेस का सूपड़ा इस चुनाव में भी साफ रहा है। जहानाबाद सीट पर पूर्वमंत्री राजेंद्र पटेल ने पहली बार कमल खिलाया और सपा के प्रतिद्वंदी मदन गोपाल को वर्मा को हरा दिया।


बिंदकी विधानसभा सीट पर भाजपा सरकार में कारागार मंत्री जय कुमार जैकी भाजपा-अपना दल एस के गठबंधन से चुनाव जीतने पर सफल रहे। फतेहरपुर की सदर सीट पर भाजपा को झटका लगा और सपा के उम्मीदवार चंद्र प्रकाश लोधी ने जीत दर्ज की है। अयाह शाह में विधायक विकास गुप्ता अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। हुसेनगंज सीट पर भाजपा के मंत्री रणवेंद्र सिंह चुनाव हार गए हैं और सपा प्रत्याशी ऊषा मौर्य ने जीत दर्ज कराई है। खागा सीट पर कृष्णा पासवान 2002, 2012 व 2017 की तरह फिर सीट बचाने में सफल रहीं हैं। 

आइए देखते हैं कि छह सीटों पर विजतो और उपविजेता को कितने मत प्राप्त हुए हैं...।



जहानाबाद सीट : भाजपा राजेंद्र सिंह पटेल 78503, सपा मदनगोपाल वर्मा- 60,311


बिंदकी सीट : अपनादल/भाजपा जयकुमार सिंह जैकी 78,165, सपा रामेश्वर दयाल दयालू 74,368


फतेहपुर सदर सीट : सपा चंद्रप्रकाश लोधी 96839, भाजपा विक्रम सिंह 88238


अयाह शाह सीट : भाजपा विकास गुप्ता 71231, सपा विशंभर प्रसाद निषाद 58225


हुसेनगंज सीट : सपा ऊषा मौर्या 91,884, भाजपा रणवेंद्र प्रताप सिंह- 66,703


खागा सीट : भाजपा कृष्णा पासवान- 83735, सपा रामतीर्थ परमहंस- 78226

कोई टिप्पणी नहीं:
Write टिप्पणियाँ