20 अक्तू॰ 2022

धनतेरस पर फतेहपुर की जनता को मिलेगा सेल्फी प्वाइंट ‘I ❤️ Fatehpur' का तोहफा

धनतेरस पर फतेहपुर की जनता को मिलेगा सेल्फी प्वाइंट  ‘I ❤️ Fatehpur'  का तोहफा



फतेहपुर ।  शहर के हार्ट प्लेस पटेल नगर चौराहे पर सेल्फी प्वाइंट विद आई लव फतेहपुर बन कर तैयार है। धनतेरस पर शहरियों को उपहार स्वरूप इसे सौंप दिया जाएगा। शाम ढलते ही रंग बिरंगी रोशनी में लोग सेल्फी संग यहां का लुत्फ उठा सकते हैं। इसी के साथ अब दूसरे चरण में फव्वारा व लाइटिंग समेत चौराहे का कायाकल्प कराने को लेकर काम शुरू होगा।


बदल जाएगा चौराहे का लुक

पूर्व में पटेल नगर चौराहे में ध्वज स्थल का निर्माण प्रस्तावित था। आधार शिला भी रखी जा चुकी था पर पूर्व डीएम अपूर्वा दुबे ने योजना पर रोक लगा दी थी। उन्होंने पाश इलाके में सेल्फी प्लाइंट विद आई लव फतेहपुर के निर्माण पर जोर दिया था। करीब 15 लाख की लागत से सेल्फी प्वाइंट,चौराहा पर फव्वारा, लाइटिंग समेत कायाकल्प पर काम पूरा होने के बाद चौराहे का लुक बदल जाएगा।


शाम ढलते ही ठहर जाएंगे कदम

नगर पालिका परिषद में सिविल इंजीनियर अमित जायसवाल ने बताया कि करीब नौ लाख की लागत से सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया है। शेष धनराशि करीब छह लाख से चौराहे को भव्यता दी जाएगी। प्लान के तहत काम पूरा होने पर पटेल नगर चौराहा शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल होगा। जहां शाम ढलते ही लोगों के कदम ठहर जाएगे। ईओ मीरा सिंह ने बताया कि धनतेरस पर सेल्फी प्वाइंट को केन्द्रीय राज्य मंत्री जनता को सौंपेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
Write टिप्पणियाँ