10 नव॰ 2022

आज 10 नवंबर को मनाई जाएगी फतेहपुर स्थापना दिवस की 196वीं वर्षगांठ

 

आज 10 नवंबर को मनाई जाएगी फतेहपुर स्थापना दिवस की 196वीं वर्षगांठ



फतेहपुर जिले की 196 वी वर्षगांठ को लेकर युवाओं में उत्साह दिखने लगा है। युवाओं के द्वारा शहीद स्थल मे जनपद का स्थापना दिवस मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। फतेहपुर स्थापना दिवस पर जिले में अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें विकास का संकल्प भी लिया जायेगा।



फतेहपुर स्थापना दिवस मनाए जाने को लेकर दोआबा के लाल अपनी मातृभूमि को नमन करने के साथ अतीत और वर्तमान पर चिंतन करने मे लगे है। स्थापना दिवस पर विकास के संकल्प के साथ खुशिया तैरेंगी। 10 नवम्बर 1826 को जिले के गठन के बाद जनपद का स्थापना दिवस मनायेगा। जिले के अलग अलग स्थानों मे जनपद का स्थापना दिवस मनाना शुरू हुआ।


धरोहरों को संजोने का लिया जाएगा संकल्प
आपको बता दें कि जिले के बावनी इमली खजुहा मे गुरुवार को 196 वी वर्षगांठ मनाने की तैयारी है। युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया शहीदों को नमन करने के साथ राष्ट्रगान, पौधरोपण होगा।केक काटकर खुशियां साझा की जायेगी। 

विचार गोष्ठी मे गणमान्य लोग जनपद की धरोहरों को संजोने का संकल्प लेंगे। 196 दीप जलाकर इस वर्षगांठ को यादगार बनाया जायेगा जिसकी तैयारी जोरों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर युवाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा। अपना जिला क्रांतिकारी,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों देश को आजादी दिलाने वालों की इतिहास से भरा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:
Write टिप्पणियाँ