14 नव॰ 2022

फतेहपुर : भिटौरा के ओम घाट पर माटी से माटी का हुआ अभिनंदन, फतेहपुर फोरम का सालाना कार्यक्रम हुआ संपन्न, देखें चलचित्र

 

फतेहपुर : भिटौरा के ओम घाट पर माटी से माटी का हुआ अभिनंदन, फतेहपुर फोरम का सालाना कार्यक्रम हुआ संपन्न, देखें चलचित्र 



फतेहपुर : सुरसरि तीरे रविवार की माटी से माटी का मिलन अपनत्व की बयार फूट पड़ा जन्म भूमिश्व स्वर्गादपि गरीयसी' के भाव से मद हुआ तो माटी का कर्ज उतारने की छटपटाहट भी दिखा।  सब कोई पुरानी यादों में खो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में ही शहीद शुभम सिंह के पिता को सम्मानित कर सभी उपस्थित लोगों द्वारा खड़े होकर भी  सम्मान प्रकट किया गया और सभी ने शहीद की शहादत को सलाम किया।


जिले की माटी की गौरव गाथा से रह 10 बजे से शुरू हुआ समारोह शाम पांच बजे तक चला। इसमें जिले के मानिंद लोग पहुंच कर अपनों का स्वागत, वंदन किया। कार्यक्रम के संयोजक संत विज्ञानानंद की अगुवाई में विकास का एजेंडा बना। 


इसमें कामयाबी के शिखर पर पहुंचे माटी के लालों से हमें सबको सहयोग देने का वादा किया।तालियों की के बीच माटी से माही के लाल सम्मानित हुए तो प्यार- दुलार और अपनत्व की वर्षा में हर कोई भीग गया।


भृगुधाम  भिटौरा के ओम घाट पर जनपदीय गौरवशाल अलंकरण समारोह का आयोजन फतेहपुर फोरम की और से कराया गया। संयोजक स्वामी विज्ञानानंद ने कहा, 15 साल से हो रहे इस समारोह से जिले को बड़े हासिल हुई हैं। सकारात्मक कार्यों में सभी के सहयोग की जरूरत है। देश और विदेश में रह रहे माटी के लोगों का जिले के विकास में सराहनीय सहयोग मिल रहा है। 


फोरम के प्रमुख पूर्व आईपीएस प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि जलसंरक्षण के लिए स्थानीय रिंद और नोन नदी  को संवारने को जरूरत है। उन्नतिशील ऋषि के से किसानों की आर्थिक मजबूती पर जोर दिया। 


समारोह में फोरम के सदस्यों में शैलेंद्र सिंह परिहार, राजीव तिवारी, महेश चंद्र तिवारी ने फोरम के उद्देश्य रखते हुए कहा कि बाहर रहकर भी अपनी माटी से बनाए खाने के लिए कार्यक्रम साल से किया जा रहा है। महत्वपूर्ण  क्षेत्रों में परचम लहराने वाले माटी के लोगों को जिले  से जोड़ा जा रहा है। 


चीफ कमिश्नर आयकर मुंबई जयंत मिश्र ने पिता प्रमोद चंद्र मिश्र फाउंडेशन की और से हाईस्कूल व इंटर के टॉपर्स को  प्रशस्ति पत्र व चेक देकर सम्मानित किया। अगले वर्ष से शिक्षकों को भी सम्मानित करने की घोषणा की।


माटी से माटी के अभिनंदन में इस बार आई नई विभूतियों का कारवा सौ से अधिक पहुंच गया है। 15वें समारोह में सभी को सम्मानित किया गया। शाम को फोरम का यह कारवां विकास के लिए जिलाधिकारी महोदया से चर्चा उपरांत ही थमा।



यह तय हुआ जिले में विकास का एजेंडा

🔴 भिटौरा के बालखण्डी गंगा घाट के किनारे शौर्य स्तंभ और बलिदानी पार्क का निर्माण कराया जाएगा।

🔴  ससूर खरेदी की तरह नौन नदीं और झीलों का खीवा जलसंरक्षण के गांव में जागरूकता अभियान

🔴  सभी ग्राम पंचायत में शवदाहगृही के निर्माण नगर में नारी निकेतक गृह की स्थापना।

🔴  सेना भर्ती के लिए युवाओं का प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर विकसित करने के प्रयास

🔴  ऐतहासिक और पर्यटन स्थलों का विकास निरंक्षण के लिए होगा काम

🔴   स्कूलों के बुनियादी ढांचे पर सुधारने हेतु खेलो इंडिया के तहत खेल गतिविधियों को लागू कराना

🔴  उर्जा के पारंपरिक स्रोतों के विकल्प के रूप में सौर ऊर्जा का उपयोग करने पर जोर 

कोई टिप्पणी नहीं:
Write टिप्पणियाँ